फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिन से श्यामनगर-खड़ाहण शिमला बस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (ननखड़ी)। श्यामनगर-खड़ाहण-शिमला रूट पर चलने वाली बस सेवा 22 दिन से ठप पड़ी हुई है। इससे ननखड़ी तसहील की पांच पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही करनी में परेशानी हो रही है। बर्फबारी के बाद क्षेत्र के लोगों को शिमला के लिए पथ परिवहन निगम की बस सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और पथ परिवहन निगम से बस सेवा को जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उपप्रधान ग्राम पंचायत जाहू कुलदीप ठाकुर, सुनील ठाकुर, मिंटू, मनजीत, कश्मीर सिंह, कुलदीप मेहता, सुनील, श्याम, राजेंद्र श्याम, ताराचंद, आशीष मेहता और विक्की चौहान सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में बर्फबारी के 22 दिन बाद भी श्यामनगर-खड़ाहण-शिमला बस सेवा ठप पड़ी है। बस सेवा न मिलने से ननखड़ी तहसील की जाहू, खुन्नी-पनोली, खड़ाहण, गाहन और भगलती पंचायतों के हजारों लोगों को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने सड़क से बर्फबारी हटाने के बाद परिवहन निगम को सड़क बहाली की क्लीयरेंस भी दे दी है। बावजूद इसके बस को रूट पर नहीं भेजा रहा है। ग्रामीणों को बस सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 1100 नंबर पर भी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, प्रशासन और पथ परिवहन निगम से शीघ्र बस सेवा बहाल करने की गुहार लगाई है। लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के सहायक अभियंता बृजलाल ने कहा कि सड़क से बर्फबारी से पूरी तरह हटा दी गई है। पथ परिवहन निगम को क्लीयरेंस भी दे दी गई है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी टुटीकंडी शिमला सुनील दत्त सनारिया ने कहा कि जल्द इस रूट पर बस को भेेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें