फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस्ताहाल देवरीघाट टिक्कर मार्ग बागवान परेशान

विज्ञापन
टिक्कर देवरीघाट सडक पर फंसी परिवहन निगम के शिमला डिपों की बस - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
कीचड़ में धंस गई एचआरटीसी बस, शाम तक नहीं निकल सकी
विज्ञापन

देवरीघाट-टिक्कर सड़क खस्ताहाल, दो घंटे इंतजार करने के बाद पैदल गए लोग
सेब सीजन को लेकर बढ़ी बागवानों की चिंता, मरम्मत की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। सड़कों की खस्ता हालत से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ से भरी सड़कों पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। शुक्रवार को देवरीघाट-टिक्कर सड़क पर परिवहन निगम की बस फंसने से लोग परेशान होते रहे। करीब दो घंटे इंतजार के बाद बस में सवार लोगों को बारिश के बीच पैदल सफर तय करना पड़ा। जबकि, बस पूरा दिन कीचड़ में ही फंसी रही। बस फंसने से सड़क भी बंद हो गई। इससे जाम लग गया। देवरीघाट-टिक्कर सड़क बारिश के बाद खस्ताहाल होने से क्षेत्र के बागवान परेशान हो रहे हैं।
टिक्कर से शुक्रवार सुबह के समय परिवहन निगम की वाया टाहू शिमला के लिए रवाना हुई। बस देवरीघाट के पास कीचड़ में धंसकर फंस गई। बस के फंसने से जाम लग गया। बस के न निकलने से करीब दो घंटे बाद लोग पैदल गंतव्य की ओर निकल गए। छोटे वाहन देर शाम तक इसी मार्ग पर फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान सुंदर सिंह नैटा, विजय देष्टा, बलवान नैटा, अनिल चौहान, राजिंद्र सिंह, जवाला प्रसाद जगीतठा, कृष्ण लाल जगीतठा, जगदीश भंडारी ने बताया कि बंद सड़क को खुलवाने के लिए लोगों ने पूरा दिन लोनिवि के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया। टिक्कर में लोनिवि का कोई अफसर तैनात नहीं हैं। एक अफसर ने फोन नहीं उठाया तो दूसरे ने कहा कि वे व्यस्त हैं। सेब सीजन शुरू हो रहा पर टिक्कर से देवरीघाट के बीच करीब सात किलोमीटर सड़क पर बारिश के बाद हर दिन वाहन फंस रहे हैं। यदि समय पर सड़क की दशा को नहीं सुधारा गया तो लोगों को सेब मंडी तक पहुंचाने में परेशानी होगी। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता रवि भट्टी ने कहा देवरीघाट-टिक्कर सड़क पक्की न होने के कारण परेशानी हो रही है। सेब सीजन में इसकी हालत को सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें