फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पानवी के लिए तीन बार बस पास, सेवा फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल पहले बनी सड़क पर आज तक शुरू नहीं हुई सुविधा
विज्ञापन

टैक्सियों में अधिक किराया देकर सफर करने को मजबूर लोग

ग्रामीणों में पथ परिवहन निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। पानवी पंचायत के लिए तीन बार हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) बस का ट्रायल हुआ। तीनों बार बस पास की गई, लेकिन बस सेवा शुरू नहीं की गई। इस कारण ग्रामीणों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत को आठ साल पहले सड़क सुविधा से जोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक बस सेवा शुरू नह होने से ग्रामीणों में निगम प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत वांगतू-पानवी सड़क का साल 2005 में शिलान्यास किया गया था। उसके बाद करोड़ों की लागत से साल 2017 को नौ किलोमीटर सड़क बनकर तैयार की गई। कांग्रेस और भाजपा सरकार के कार्यकाल में दो बार बस का सफल ट्रायल हुआ। बीते वर्ष 2024 को भी कमेटी का गठन कर सड़क का ट्रायल किया गया और सफल रहा। इसके बावजूद आज तक सड़क पर पथ परिवहन निगम की बस शुरू नहीं हुई। बस सेवा शुरू न होने के कारण हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण भारी भरकम किराया देकर टैक्सियों में सफर करने को मजबूर हैं। इससे गरीब तबके पर आर्थिक मार पड़ रही है।
जल्द बस सेवा की जाए शुरू

पानवी पंचायत के उपप्रधान बुद्धा राम नेगी, बीडीसी निचार खंड की अध्यक्ष भावना नेगी, एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यशवंत नेगी, महिला मंडल पानवी की अध्यक्ष सीता देवी नेगी, किरण नेगी, पालम देवी नेगी, यशी डोलमा नेगी, अश्वनी नेगी और सतीश नेगी ने कहा कि सरकार, प्रशासन और पथ परिवहन निगम प्रबंधन से जल्द बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है, ताकि ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों को भेजा गया मामला

पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पीयूष शर्मा का कहना कि उच्चाधिकारियों को बस सेवा शुरू करने का मामला भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर बस सेवा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें