फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेमिफाइनल में पहुंची नावर व मंडलगढ़ की टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए पांच मुकाबले
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। रोहड़ू क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन पांच मुकाबले गए। इसमें से तीन दिन में और दो मुकाबले रात को फ्लड लाइट की रोशनी में खेले गए। आईपीएल की तर्ज पर चल रही प्रतियोगिता का रविवार को समापन होना था, लेकिन अब सोमवार को होगा। नावर व मंडलगढ़ की टीमें सेमिफाइनल में पहुंच गई हैं। सोमवार को प्रतियोगिता के सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार को पहला मैच हिमालयन बॉयज रोहड़ू व नेक्सजन स्ट्राइकर जुब्बल के बीच खेला गया। रोहड़ू ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में पांच विकेट खोकर 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जुब्बल की टीम ने बिना विकेट खोए नौ ओवरों में आसानी से जीत हासिल कर ली। जुब्बल टीम के सनयम सैनी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच राॅयल जुब्बलीयन और नावर लीजेंड्स के बीच हुआ। इसमें जुब्बलीयन टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 11 ओवरों में 76 रनों पर ढेर हो गई। नावर ने बिना विकेट खोए छह ओवरों में आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। नावर टीम के रीतेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। तीसरा मैच एफसी मंडलगढ़ व सीडब्ल्यूसी छौहारा टीम के बीच खेला गया। इसमें मंडलगढ़ टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में आठ विकेट खोकर 120 रन बनाए। लक्ष्य की पीछा करने उतरी छौहारा टीम ने 13 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। छौहारा ने मंडलगढ़ को सात विकेट खोकर हराया। छौहारा टीम के रीतिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। चौथा मैच वरदान पैंथर छौहारा और रोहड़ू रेंजरस टीम के बीच खेला गया। संजीवनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन अब सोमवार को होगा। फाइनल मुकाबला भी रात को फ्लड लाइट की रोशनी में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें