फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से सवारियां ढोने वालों पर कसे लगाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी एवं निजी बस ऑपरेटरों ने रामपुर के आसपास बेलगाम अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहन चालकों पर लगाम कसने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि रामपुर बस अड्डे से लेकर विभिन्न ग्रामीण रूटों में मैक्सी कैब, टेंपो ट्रेवलर और टैक्सियां धड़ल्ले से सवारियां ढो रही हैं। इससे हिमाचल पथ परिवहन निगम और निजी बस ऑपरेटरों को अपने रूटों पर खाली बसें दौड़ानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

इस तरह की गतिविधियों के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर डिपो को घाटा उठाना पड़ रहा है। एचआरटीसी रामपुर के कर्मचारियों और निजी बस ऑपरेटरों की एक साझा बैठक हुई। इसमें अपनी-अपनी समस्याओं पर दोनों पक्षों ने मंथन किया। दोनों पक्षों की सहमति से निर्णय लिया गया कि रामपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही टेंपो ट्रेवलर और टैक्सियों से सरकारी और प्राइवेट बसों को रोजाना लाखों का चूना लगाया जा रहा है। इसकी शिकायत एचआरटीसी के कर्मचारियों और प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने आरटीओ रामपुर को लिखित में दी और मांग की कि इस अवैध संचालन पर तुरंत लगाम लगाई जाए। अन्यथा एचआरटीसी कर्मचारी और निजी बस ऑपरेटर सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने मांग की है कि स्थानीय प्रशासन पुराना बस स्टैंड रामपुर से अवैध रूप से सवारियां ढो रहे वाहन चालकों पर तुरंत लगाम लगाए। इस मौके पर निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश, हिमाचल प्रदेश मजदूर संघ के सचिव रविंद्र, रामपुर इकाई के अध्यक्ष हरीश कुमार, चालक यूनियन रामपुर के अध्यक्ष दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें