फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छैला-सैंज-राजगढ़ सड़क को 203.52 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरागटा के नाम पर सड़क का नाम रखने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। केंद्र सरकार ने छैला-सैंज-यशवंत नगर-राजगढ़ सड़क के लिए 203.52 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। भाजपा मंडल जुब्बल-नावर-कोटखाई के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप गांगटा ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने इसे क्षेत्र के बागवानों के लिए एक बड़ी सौगात बताया।
विज्ञापन

गांगटा ने सड़क के लिए बजट स्वीकृत करने पर केंद्र सरकार का आभार जताया। कहा कि यह सड़क दिवंगत नेता नरेंद्र बरागटा की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। बरागटा ने हमेशा ऐसे सड़क नेटवर्क की परिकल्पना की थी। इससे शिमला, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और किन्नौर के बागवानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलगी। संदीप गांगटा ने कहा कि नरेंद्र बरागटा का बागवानी के विकास में उल्लेखनीय योगदान रहा है। ऐसे में केंद्र और प्रदेश सरकार को इस सड़क का नाम नरेंद्र बरागटा हॉर्टिकल्चर रोड रखना चाहिए। इससे बागवानी क्षेत्र में उनके योगदान को स्थायी सम्मान मिल सकेगा। यह सड़क बागवानी उत्पादों की आवाजाही को सुगम बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें