फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत कदम : लोकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी में बजट प्रावधानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। भारतीय जनता पार्टी मंडल आनी ने आम बजट को लेकर श्रवण एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने केंद्रीय बजट का स्वागत किया और इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट बताया।
लोकेंद्र ने कहा कि केंद्रीय बजट गरीब, किसान, युवा और मध्य वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया है। यह बजट न केवल आर्थिक विकास को गति देगा, बल्कि सामाजिक संतुलन बनाए रखते हुए अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि बजट में राजकोषीय अनुशासन बनाए रखते हुए बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, कृषि क्षेत्र और युवाओं के भविष्य पर विशेष फोकस किया है, जो केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। यह बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को और सुदृढ़ करेगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बजट के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की और इसे जनहितकारी बजट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अमर ठाकुर, मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दूनी चंद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, उगम ठाकुर, शशि मल्होत्रा, लता ठाकुर, ओंकार शर्मा, गगन साहसी, दौलत राम सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें