संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। कड़छम-सांगला-रकछम और छितकुल तक 41.05 किलोमीटर सड़क के कायाकल्प के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने इस वित्तीय वर्ष के लिए बजट 30 करोड़ के बजट का एस्टीमेट केंद्रीय सरकार को भेजा है। कड़छम से छितकुल सड़क की हालत सुधरने से हजारों ग्रामीणों और पर्यटक लाभान्वित होंगे। सड़क बनने से सांगला वैली के हजारों लोगों सहित देश सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों को राहत मिलेगा। वहीं,11 पंचायतों के किसानों-बागवानों को नकदी फसलें मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी। देश-विदेश से पर्यटकों के सांगला वैली पहुंचने से रोजगार और आमदनी में भी इजाफा होगा। इससे ग्रामीणों की आर्थिकी मजबूत होती जाएगी। अप्रैल से सड़क की मेटलिंग, टारिंग, निकासी नालियां, क्रैश बैरियर लगाने और सड़क को चौड़ा करने का शुरू किया जाएगा।
सीमा सड़क संगठन बीआरओ प्रदीप सिंह ऑफिसर कमांडिंग पोवारी ने बताया कि कड़छम-छितकुल मार्ग के लिए 30 करोड़ के बजट का एस्टीमेट प्रस्ताव केंद्रीय सरकार को भेजा है । अप्रैल माह से सड़क की मेटलिंग, टारिंग, निकासी नालियां, क्रैश बैरियर लगाने सहित सड़क को चौड़ा करने का कार्य किया जाएगा।