फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में ओल्टो कार गिरी , एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहड़ू। रोहड़ू के न्यू बस स्टैंड के पास एक ऑल्टो कार शिखड़ी खड्ड में जा गिरी। हादसे में गाड़ी चालक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात करीब आठ बजे हुआ। जब ओल्टो कार एचपी 77 2828 चिड़गांव मार्ग से मुख्य मार्ग की ओर जा रही थी। इस बीच राेहड़ू के न्यू बस स्टैंड के पास शिखड़ी पुल के पास से गाड़ी अचानक सड़क से नीचे लुढ़ककर खड्ड में जा गिरी। गाड़ी में एक मात्र चालक सवार था। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे चालक को घटनास्थल से निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक की पहचान अढ़ाल गांव के गोविंद ठाकुर पुत्र स्वर्गीय शेर सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें