फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंगलिग खड्ड में एक साल पहले बहा पुल आज तक नहीं बना

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले के पोवारी पंचायत के अंतर्गत तंगलिग खड्ड में एक साल से पक्का पुल न बनने से लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। जून 2019 में तंगलिंग खड्ड में बाढ़ आने के कारण पुल बह गया था। इसके बाद प्रशासन, हिमाचल प्रदेश पावर निगम और पटेल कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण करके जल्द पक्का पुल बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं हो पाया। इस समस्या को लेकर पोवारी पंचायत के उपप्रधान राम प्रकाश की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम कल्पा अवनिंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा और जल्द लोक निर्माण विभाग से पुल बनाने की मांग की। एसडीएम अवनिंद्र ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि लोक निर्माण विभाग को जल्द पुल निर्माण करने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। पूर्व प्रधान शिवराम नेगी, उदय सिंह, श्याम सिंह और धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पक्के पुल का निर्माण नहीं हो पाया है जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है। खड्ड में झील बनने से उदय सिंह, मनोहर सिंह, इंद्रजीत और वीम सिंह के मकान खतरे की जद में हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से जल्द पुल बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन राहुल सूद ने बताया कि पंचायत ने पहले कंपनी द्वारा पुल बनाने की बात कही थी लेकिन अब कंपनी ने पुल बनाने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुल का इस्टीमेट बनाकर सरकार को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही जल्द पक्का पुल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें