फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों को करें ब्लैक लिस्ट : जगत सिंह

विज्ञापन
रिकांगपिओ में जिला स्तरीय योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक में अधिकारियों को
विज्ञापन
जिला स्तरीय योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और कार्य में देरी करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को जिले के लोगों को सरकार की विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने को कहा। मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को रिकांगपिओ में जिला स्तरीय योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को जिले में लंबित विकास कार्यों और शिकायतों के निवारण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों से गत बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा और विभिन्न मदों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श कर आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और जो ठेकेदारों कार्यों को पूरा नहीं कर रहे उन्हें तुरंत ब्लैक लिस्ट कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मंत्री ने बैठक में श्रमिक कल्याण (विशेषकर असंगठित क्षेत्र में), खाद्य सुरक्षा, गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण में वृद्धि, ग्रामीण सडक़ों का रख-रखाव और नशा निवारण की रोकथाम पर विस्तृत चर्चा की और इस संदर्भ में उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए, ताकि जमीनी स्तर पर लक्षित वर्ग को लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने पूह बस अड्डे से नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के बीच भूमि की निशानदेही के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न न हो। बैठक की कार्यवाही का संचालन परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना घनश्याम दास शर्मा ने किया और विभिन्न मदों से राजस्व मंत्री को अवगत करवाया।
विज्ञापन


इस मौके पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, वन मंडलाधिकारी अरविंद कुमार, अतिरिक्त जिला दांधिकारी पूह रवींद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक, एसडीएम निचार नारायण सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें