फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसजेवीएन ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को दी 10 लाख की वित्तीय सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाथ, बेसहारा और समर्पित बच्चों की देखभाल और सुविधाओं पर खर्च होगी राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि निगम कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत सामाजिक कार्यों को अमली जामा पहना रहा है। इसी के तहत एसजेवीएन ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। राशि का यह चेक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजय सूद की उपस्थिति में रामपुर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, लूहरी परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने प्रदान किया। निदेशक कार्मिक अजय कुमार शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना राज्य भर में अनाथ, बेसहारा एवं समर्पित बच्चों की समग्र देखभाल, संरक्षण और दीर्घकालिक सहायता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। एसजेवीएन फाउंडेशन की ओर से प्रदान की गई यह सहायता योजना से लाभार्थी बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण, आवास, कौशल विकास एवं समग्र पुनर्वास से संबंधित भावी आवश्यकताओं को पूरा करने में योगदान देगी। एसजेवीएन फाउंडेशन एसजेवीएन का पंजीकृत ट्रस्ट है, जो कंपनी की सीएसआर एवं सततशील पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शी निगरानी को सुनिश्चित करता है। अपनी सीएसआर रूपरेखा के अंतर्गतए एसजेवीएन स्वास्थ्य एवं स्वच्छताए शिक्षा एवं कौशल विकास, संरचना विकास, आपदा सहायता, सतत विकास और संस्कृति एवं खेलों के संवर्धन एवं संरक्षण से संबंधित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें