फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमंडल रोहडू की 87 पंचायतों में ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। उपमंडल रोहड़ू की 87 पंचायतें वीरवार देर रात से अंधेरे में हैं। 66 केवी मुख्य ट्रांसमिशन लाइन टूट जाने के कारण बिजली सेवाएं प्रभावित हुई हैं। विद्युत बोर्ड के अनुसार ट्रांसमिशन विंग की टीम मौके पर लाइन को जोड़ने का कार्य कर रही है। शुक्रवार शाम तक ट्रांसमिशन लाइन नहीं जुड़ पाई।
विज्ञापन

क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन में टूट जाने से रोहडू, जुब्बल, नावर व चिड़गांव क्षेत्र में बिजली ठप हो गई है। वीरवार देर रात दो बजे से क्षेत्र में बिजली गुल है। सुंगरी के समीप 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन के तार पेड़ गिरने से टूट गए हैं। बोर्ड के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि ट्रांसमिशन विंग की टीम लाइन को जोड़ने के लिए मौके पर पहुंच गई है। लेकिन एक साथ तीन तार टूटने के कारण लाइन को जोड़ने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। लाइन टूटने के कारण रोहडू व जुब्बल दो विधानसभा क्षेत्रों के लोग एक बार फिर से अंधेरे में है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता संजीव रावत ने बताया कि 66 केवी की मुख्य लाइन टूट जाने के कारण बिजली सेवाएं ठप हो गई हैं। लाइन पर पेड़ गिर जाने के कारण तीन तार टूट गए हैं। ट्रांसमिशन विंग की टीम लाइन जोड़ने का कार्य कर रही है। शीघ्र ही बिजली बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें