फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कौल सिंह ने एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण अभियान किया शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर की ओर से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण अभियान चलाया गया। भाजपा युवा नेता कौल सिंह ने पौधरोपण कर अभियान का आगाज किया और सभी लोगों से पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया।

कौल सिंह ने कहा कि अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। यह अभियान एक सुंदर एवं अनोखा अभियान है। इसके तहत न केवल पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया है, बल्कि यह अभियान अपनी मां के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता को भी दर्शाता है। अभियान के तहत शनिवार को भाजपा मंडल रामपुर ने विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे रोपे गए। उनका बचाने का संकल्प भी लिया। उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री मोदी के इस अभियान से जुड़कर धरती मां और अपनी माता के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव व्यक्त कर उनके नाम पर एक पौधा लगाने का आग्रह किया। वहीं पर्यावरण के संरक्षण और प्रकृति को सुंदर, स्वच्छ एवं हराभरा बनाने में सभी से अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश चौहान, नीरथ पंचायत प्रधान रीना ठाकुर, वीना नेगी, अनिल चौहान, दिनेश खमराल, केसरी दत्ता, मूल राज पालसरा, कुश ठाकुर, गीतानंद भारद्वाज, प्रकाश चंद, रमेश चंद, हंसराज शड़ेल और संतोष कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें