फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: यशपाल बने जिला शिमला क्रीड़ा संगठन के वरिष्ठ उपप्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में जिला शिमला क्रीड़ा संगठन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला शिमला के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य, हेडमास्टर, डीपीई और शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एवं उपनिदेशक उच्च शिक्षा लेखराज भारद्वाज ने की।

उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें रामपुर खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर को संगठन का वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ के प्रदेश समन्वयक संजय नेगी ने कहा कि यह रामपुर बुशहर के लिए हर्ष का विषय है। उनके नेतृत्व में जिला शिमला क्रीड़ा संघ को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने शिमला जिला के समस्त प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक, डीपीई और शारीरिक शिक्षकों का आभार जताया है। संजय नेगी ने बताया कि इससे पूर्व रतन चंद्र गुप्ता प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर भी संगठन में बतौर उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। उनके नेतृत्व में रामपुर क्रीडा संगठन ने काफी सफलता हासिल की थी, जो कि बहुत ही सराहनीय कार्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला शिमला डीपीई संघ के प्रधान चंद्र बदरेल, हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ के कोषाध्यक्ष सुभाष रांझा और जिला शिमला क्रीड़ा संघ के सदस्य एवं खेल प्रभारी रामपुर प्रीतम ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें