रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा मंडल कल्पा के अध्यक्ष बीरबल लोकट्स ने रिकांगपिओं में शुक्रवार को कार्यकाारिणी का विस्तार किया। कार्यकारिणी में छह उपाध्यक्ष, दो महासचिव और छह सचिव सहित 59 सदस्यों की नियुक्त की गई है। उपाध्यक्ष गीता राम, देव कुमार, विजेंद्र सिंह, अविनाश नेगी, मनोहर देवी और दलीप नेगी को बनाया गया है। मुकेश नेगी और चंद्र भगत नेगी को महासचिव बनाया गया है।
वहीं हरदेव सिंह, नरेश नेगी, यशोदा देवी, राम प्यारी, वीरेंद्र नेगी, लघु कांत को सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सिद्धार्थ नेगी कोषाध्यक्ष, श्याम सुंदर कार्यालय सचिव, दीपक प्रानेस मीडिया प्रभारी, उदय सिंह सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। आमंत्रित सदस्यों में पूर्व वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, जिला भाजपा अध्यक्ष यशवंत नेगी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रविंद्र नेगी, भीष्म सिंह, दौलत राम नेगी, सुनीता नेगी, रवीना कुमारी, प्रितेश्वरी नेगी, हकीम चंद, सुभाष नेगी, देव सांकी, आराधना नेगी, सरिता, गंगा राम, छे डोलमा, संगीता, कल्पना नेगी, रेशमा नेगी, अरु़णा देवी को शामिल किया गया है। अध्यक्ष बीरबल लोकट्स ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।