फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नरेश चौहान चुने भाजपा मंडल रामपुर के नए सरदार

विज्ञापन
सराहन भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह जैन
विज्ञापन
महेंद्र जैन सराहन और जिया लाल चुने ननखड़ी मंडल के अध्यक्ष
विज्ञापन

भाजपा ने तीन नए मंडल अध्यक्ष बनाकर बढ़ाया पार्टी का कुनबा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने कमर कसनी शुरू कर दी है। भाजपा ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में तीन नए भाजपा मंडल अध्यक्षों की तैनाती कर दी है। मंगलवार को भाजपा मंडल रामपुर जिला महासू की विशेष बैठक रामपुर में हुई। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल चौहान ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज बतौर चुनाव अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने रामपुर मंडल की चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। रामपुर मंडल अध्यक्ष के चुनाव में एकमात्र नाम नरेश चौहान का अनिल चौहान ने अनुमोदित किया, जिसका समर्थन केवल राम बुशहैरी ने किया। चुनाव अधिकारी संदीपनी भारद्वाज ने नरेश चौहान को सर्वसम्मति से रामपुर मंडल अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। वहीं, ननखड़ी में आयोजित बैठक में जियालाल लंबरदार को भाजपा मंडल ननखड़ी की कमान सौंपी गई। इसके अलावा महेंद्र सिंह को भाजपा मंडल सराहन का जिम्मा दिया गया। महेंद्र सिंह इससे पहले भाजपा मंडल रामपुर में महामंत्री रहे।
विज्ञापन

बता दें कि नरेश चौहान 1998 से सक्रिय राजनीति में आए और भाजपा का ज्वाइन किया। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर में बूथ अध्यक्ष से लेकर ग्राम केंद्र अध्यक्ष तक पार्टी का कार्य करते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। उसके बाद भाजपा मंडल रामपुर में कोषाध्यक्ष, महामंत्री, जिला में सचिव और दो बार प्रदेश भाजपा कार्यकारी सदस्य भी रहे। वहीं, हिमफेड निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं और लगातार 25 सालों से पार्टी के लिए कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं, जिया लाल लंबरदार का राजनीतिक सफर 1998 में थैली चक्टी ग्राम केंद्र अध्यक्ष से शुरू हुआ। 2001 से 2003 तक युवा मोर्चा उपाध्यक्ष, 2006 तक भाजपा मंडल सचिव, 2009 तक युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा मीडिया सह प्रभारी 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही वर्तमान में शोली पंचायत में बतौर प्रधान भी सेवादं दे रहे हैं।

सराहन भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें