फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने आनी में नशे के खिलाफ छेड़ा महाअभियान

विज्ञापन
आनी में नशे के खिलाफ भाजपा विधायक लोकेंद्र ने छेड़ा महाअभियान। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
विधायक लोकेंद्र ने आनी से किया अभियान का आगाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। विधानसभा क्षेत्र आनी में बढ़ते नशे के मामलों को लेकर विधायक लोकेंद्र कुमार ने अवैध शराब और चिट्टा जैसे घातक नशों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ सोमवार को उपमंडल मुख्यालय आनी के विश्राम गृह से किया गया।
विधायक ने युवाओं के साथ बैठक कर नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। समाज से समस्या को जड़ से खत्म करने का आह्वान किया। बैठक के बाद युवाओं के साथ कोर्ट रोड पर सांकेतिक जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि आनी और निरमंड क्षेत्र में चिट्टा जैसे जानलेवा नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, जो युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस समस्या से निपटने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं और इस मुहिम में बढ़-चढ़कर सहयोग दें। साथ ही प्रशासन और पुलिस से भी सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया गया, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें