फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने चुनाव पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में समन्वयक बैठक में तैयार की रणनीति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा ने चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को रामपुर में भाजपा मंडल रामपुर की समन्वयक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ आगामी रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने की, जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्षों सहित कई पदाधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान नगर निकाय चुनावों को लेकर विशेष मंथन किया गया। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से ही संगठन को मजबूती मिलेगी और बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिए तैयार रहने और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की, ताकि पात्र लोगों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें