फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू अस्पताल में दूरबीन से हो रहा रीढ़ की हड्डी का उपचार

विज्ञापन
रोहड़ू अस्पताल में दूरबीन एंडोस्कोपिक सर्जरी  के बाद मरीज के साथ डा. जलज झाल्टा
विज्ञापन
लोगों को नहीं जाना पड़ेगा अब पीजीआई, एक साल 250 से अधिक दूरबीन एंडोस्कोपिक सर्जरी कर चुके डाॅ. जलज झाल्टा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहड़ू सिविल अस्पताल में रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं का इलाज नई तकनीक के जरिये किया जा रहा है। रीढ़ की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए यह राहत की खबर है। उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जलज झालटा सिविल अस्पताल रोहड़ू में इलाज मुहैया करवा रहे हैं। डॉ. जलज झालटा एक साल में तकरीबन 250 सफल ऑपरेशन दूरबीन एंडोस्कोपिक के जरिये कर चुके हैं। वह दूरबीन के माध्यम से ऑपरेशन कर हड्डी से जुड़ी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। 36 वर्षीय डाॅ. जलज झाल्टा रोहड़ू उपमंडल के धारा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने एंडोस्कोपिक सर्जरी का प्रशिक्षण कोरिया से लिया है। इनकी स्कूली शिक्षा रोहड़ू के ही एक सरकारी स्कूल से हुई है।
विज्ञापन

डॉ. जलज झालटा ने बताया कि प्रदेश में सिविल अस्पताल रोहड़ू में ही पहली बार रीढ़ की हड्डी का दूरबीन के माध्यम से पहला ऑपरेशन किया गया। उन्होंने स्वयं दूरबीन के माध्यम से ऑपरेशन किया। उसके बाद अब रोहड़ू में दूरदराज से लोग रीढ़ की हड्डी का उपचार करने आते हैं। जिन ऑपरेशनों के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था। वह राेहड़ू में ही हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी रीढ़ की समस्याओं के लिए एंडोस्कोपिक सर्जरी पर विचार कर रहे हैं, तो मुझसे परामर्श ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें