फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिजोरी ने पुजारली को हरा कर जीती वाॅलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रस्साकशी में महिला मंडल टिक्कर डिसवानी विजेता
विज्ञापन

मंत्री ने विजेताओं को किया सम्मानित
फोक डांस में स्कूलों का शानदार प्रदर्शन


संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले के समापन अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
मेले के दौरान आयोजित वॉलीबाल के फाइनल में बिजोरी ने पुजारली-4 को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मांदल टीम तीसरे स्थान पर रही। रस्साकशी में महिला मंडल टिक्कर (डिसवानी) ने प्रथम, महिला मंडल ओडा बस्ती कलोटी ने द्वितीय और महिला मंडल भवानी लिंबड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कबड्डी में जुब्बल टीम विजेता और छौहारा टीम उपविजेता रही। फोक डांस के सब जूनियर वर्ग में जीसीपीएस रोहड़ू ने प्रथम, जीपीएस लोअरकोटी ने द्वितीय और सिल्वर बैल्स स्कूल रोहड़ू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल जांगला प्रथम, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कलोटी द्वितीय और जीएमएस बछुंछ तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू ने पहला, राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू ने दूसरा और पब्बर स्कूल चिड़गांव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर, कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भ्रांटा और सुरेंद्र रेटका सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें