फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्षतिग्रस्त भवन में चल रहा भलाड़ा पंचायत कार्यालय

विज्ञापन
रोहड़ू‌‌‌ उपमंडल की भलाड़ा‌ पंचायत का क्षतिग्रस्त भवन
विज्ञापन
पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुआ था पांच साल पहले बना भवन, मंत्री और विधायक के आश्वासन के बाद मरम्मत का इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। उपमंडल के भलाड़ा पंचायत का भवन मरम्मत के इंतजार में है। ऐसा नहीं है कि यह भवन बहुत पुराना है, बल्कि पांच साल पहले इसका निर्माण हुआ है। बीते वर्ष आई भारी बरसात में यह भवन के क्षतिग्रस्त हो गया। उसके बाद सरकार के मंत्रियों सहित स्थानीय विधायक ने भलाड़ा पंचायत का दौरा किया और क्षतिग्रस्त पंचायत भवन की मरम्मत का आश्वासन भी दिया, लेकिन आज तक पंचायत का यह भवन मरम्मत के इंतजार में है। आलम यह है कि पंचायत की मासिक बैठक और अन्य गतिविधियां भी इसी भवन में चल रही हैं, जिससे यहां जनप्रतिनिधियों को तो परेशानी हो ही रही है। साथ ही पंचायत में अपने काम के लिए आने वाले लोगों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

भवन की कई बार फाइल बनाई
भलाड़ा पंचायत के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। क्षेत्र के विकास को लेकर राजनीति करना अनुचित है। पिछली बरसात में क्षतिग्रस्त हुए भवन की फाइल कई बार बनाई गई है। स्थानीय विधायक व सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा लोगों के सामने आश्वासन तो देते हैं, लेकिन भवन की मरम्मत के लिए आश्वासनों से अधिक कुछ भी नहीं मिला है।
विज्ञापन

-प्रभा चौहान, प्रधान भलाड़ा पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें