फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके बताए

विज्ञापन
आईटीआई रचोली में प्रशिक्षुओं को बैंक की विभिन्न योजनाओं बारे किया जागरूक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली (रामपुर) में शुक्रवार को आरबीआई शिमला ने एक दिवसीय वित्तीय जागरुकता साक्षरता शिविर लगाया। शिविर में आईटीआई प्रशिक्षुओं को बैंक की योजनाएं बताई गईं। शिविर में आरबीआई शिमला के निदेशक अनुपम किशोर, लोकपाल शिव कुमार यादव, अतिरिक्त लोकपाल अनिल पढ़ोत्तरा, आरबीआई प्रबंधक कशिश, भीमा दत्त और यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक संदीप शर्मा ने प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के टिप्स दिए। अधिकारियों ने बताया कि रोजाना मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिये कई प्रकार से कुछ लोग ठगी को अंजाम देते हैं और आज भी कई लोग रोजाना इनके झांसे में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी बैंक किसी भी ग्राहक से सोशल मीडिया या फोन पर खातों से संबंधित जानकारियां नहीं मांगते हैं। किसी भी प्रकार की शंका या समाधान के लिए हर व्यक्ति को बैंक में जाकर जानकारी लेनी चाहिए। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य मोहम्मद याकूब सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें