फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर में भालू का आतंक, एक व्यक्ति को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में दहशत का माहौल, पिंजरा लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर में दिन-दहाड़े भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल रामपुर रेफर किया गया। घायल का खनेरी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार नित्थर उपतहसील की कुठेड पंचायत के गांव दनेउ के अनंत राम (45), पुत्र गोपी राम पर शुक्रवार को भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। 108 एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार देकर खनेरी अस्पताल के लिए भेजा गया। अनंत राम बकरी चराने जंगल में गया था। स्थानीय निवासी बबलेश ठाकुर और राम सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि इस इलाके में जंगली जानवरों का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। महिलाओं को सुबह और शाम को घास के लिए जंगल जाना मुश्किल हो गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा स्थापित कर समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वन विभाग लूहरी के डीएफओ चमन राव ने कहा है कि वन विभाग प्रयास कर रहा है कि जहां पर भी इस तरह की घटनाएं पेश आ रही हैं, वहां पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायल हुए व्यक्ति को उचित मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें