फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवठी पंचायत में लोग भालू के आतंक से खौफजदा ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। उपमंडल के 12/20 क्षेत्र की देवठी पंचायत में ग्रामीण चार माह से भालू के आतंक से दहशत में हैं। चार माह में भालू क्षेत्र के लोगों की गोशालाओं को क्षतिग्रस्त कर चार पालतू गायों को अपना शिकार बना चुका है। जबकि, कई पशुओं को घायल कर दिया है। भालू के आतंक से ग्रामीणों का शाम होते ही घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि देवठी पंचायत के शील, डिबरी और बाहलीधार गांव में बीते चार माह से ग्रामीण भालू के आतंक से दहशत में हैं। अब तक भालू ने क्षेत्र की कई गोशालाओं की छतें और दरवाजे उखाड़ कर चार पालतू गायों का मार डाला है। कई पशुओं को घायल कर दिया है। चार दिन पहले भालू ने बाहलीधार के निवासी बुध राम की गोशाला का दरवाजा उखाड़ कर उनकी गाय और बछड़े को मौत के घाट उतार दिया। यह भालू शाम होते ही गांव का रुख कर लेता है। भालू के आतंक से शाम 7 बजे के बाद लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। यूथ कांग्रेस के सचिव महेश बबलू नोहरा, स्थानीय निवासी विनोद मेहता, महेंद्र, शेखर चौहान और विकास मेहता ने कहा कि स्थानीय लोगों ने भालू के आतंक को लेकर कई बार वन विभाग को सूचित किया है, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। यदि व्यक्ति भालू के हमले का शिकार होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? उन्होंने प्रदेश सरकार और वन विभाग से भालू को जल्द पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर, डीएफओ रामपुर अरविंद कुमार ने बताया कि उन्हें देवठी में भालू की दहशत की सूचना मिली है। रेकी कर भालू को पकड़ने के लिए जल्द पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेपिड एक्शन टीम के वन रक्षक ललित भारती सहित उनकी टीम मौके पर जाकर जायजा लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें