फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भालू ने महिला पर किया जानलेवा हमला, पालतू कुत्ते ने बचाई जान

विज्ञापन
रामपुर के धार गांव में भालू के हमले से घायल हुई महिला। संवाद
विज्ञापन
रामपुर के नोगीधार के पास खेतों में काम करने गई महिला गंभीर घायल
विज्ञापन

नोगवैली में काले भालुओं के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल


संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर बुशहर की नोगवैली में भालुओं के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। शुक्रवार सुबह नोगीधार के पास खेतों में काम करने गई एक महिला पर काले भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की पहचान शीतला देवी पत्नी शेर सिंह निवासी धार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शीतला देवी सुबह करीब आठ बजे गांव से कुछ दूर अपने खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने महिला पर हमला कर दिया और उनकी टांगों को बुरी तरह नोच डाला। महिला के साथ मौजूद पालतू कुत्ते ने भालू पर हमला कर दिया, जिससे महिला की जान बच सकी। परिजन घायल महिला को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल रामपुर लेकर पहुंचे। पूर्व वार्ड पंच आत्मा राम ने घटना की जानकारी दी। गौरतलब है कि मंगलवार को बेसड़ी गांव के पास भी भालू ने एक भेड़पालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों का खेतों और जंगलों में जाना मुश्किल हो गया है। उधर, वन मंडल अधिकारी गुरु हर्ष ने बताया कि भालुओं के हमलों को देखते हुए वन विभाग सतर्क हो गया है। प्रभावित क्षेत्रों में 18 से 20 कर्मचारियों की टीम बनाकर गश्त शुरू कर दी गई है। बेसड़ी गांव के पास भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है, जबकि जगूनी गांव के पास भी पिंजरा स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले खेतों और जंगलों में न जाने तथा एहतियात बरतने की अपील की। घायल महिला को विभाग की ओर से नियमानुसार राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें