फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शमशर से पनेई तक 18 करोड़ से बनेगी सड़क, भूमिपूजन के साथ काम शुरू

विज्ञापन
आनी की शमशर-पनेई सडक़ का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल। संवाद
विज्ञापन
. ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी, सड़क बनने से 20 किमी घटेगी तहसील मुख्यालय की दूरी
विज्ञापन


. निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों में खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-4) के तहत शमशर से पनेई तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को विधिवत भूमिपूजन के साथ सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया। करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 9.3 किलोमीटर लंबी सड़क दशकों पुरानी मांग पूरी करेगी। इसके निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। भूमिपूजन समारोह में तीन पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। इसके तुरंत बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क उपमंडल मुख्यालय आनी तक की करीब 20 किलोमीटर दूरी कम कर देगी। इससे हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही समय और यात्रा खर्च की बचत होगी। कराणा, कुंगश, कोहिला, शुहच, पलैनी और तनोडा सहित आसपास की कई पंचायतों के ग्रामीण सड़क सुविधा से लाभान्वित होंगे। ग्रामीणों ने इसे वर्षों पुरानी मांग बताया, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। साईं कंस्ट्रक्शन के डीजीएमओ संजीव पठानिया ने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि 9.3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। शमशर में एनएच-305 से जुड़ने वाली सड़क के साथ 3.5 करोड़ रुपये का एक पुल भी बनेगा, जिसका टेंडर जल्द जारी होगा। यह सड़क पीएमजीएसवाई-4 के प्रथम चरण में बन रही है और क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कराणा-1 के प्रधान चुनी लाल राठौर, उपप्रधान प्रवेश शर्मा, कराणा के प्रधान शांता कुमार, उपप्रधान मनोज कुमार, कुंगश पंचायत प्रधान सीमा देवी, उपप्रधान लच्छी राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार ने शुरू कर दिया है। शमशर में एनएच-305 से जुड़ने वाली सड़क के साथ एक पुल का निर्माण भी होगा। इस पुल पर करीब 3.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही टेंडर जारी किया जाएगा। -मनीष कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग

आनी की शमशर-पनेई सडक़ का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें