फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर के कुटल में भालू ने कर्मचारी किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के ढमहा के कुटल में दिन दहाड़े भालू ने जलशक्ति विभाग के कर्मचारी पर हमला कर दिया। इस हमले में कर्मी को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा उस समय हुआ जब फिटर लाइन में पानी छोड़ रहा था। घायल का उपचार पीएचसी नित्थर में चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नरेश कुमार पुत्र वजी राम ढहमा के स्थायी निवासी हैं। वह जलशक्ति विभाग में फिटर के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। बुधवार को जब लाइन में पानी छोड़ने गए तो अचानक भालू ने पीछे से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भालू ने उनके पैर और टांग में गहरे जख्म कर दिए हैं। उनके चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। इससे भालू वहां से भाग गया।
घायल अवस्था में उन्हें दमहा गांव के लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र नित्थर पहुंचाया। यहां उनका उपचार चल रहा है। बीडीसी अध्यक्ष दिलीप ठाकुर और उपप्रधान नित्थर होशियार चंद ने प्रशासन और विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रमुख सुनील कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर वन विभाग को कॉपी फारवर्ड कर दी गई है। डीएफओ केबी नेगी ने कहा कि इस संबंध में नियमानुसार नुकसान का उचित मुआवजा प्रभावित को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें