फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन धोखाधड़ी से सचेत रहें : मोहिंद्र सिंह

विज्ञापन
कुमारसैन उपमंडल के शिवान गांव में आयोजित वित्तीय जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा शिवान ने जन सुरक्षा अभियान के तहत शिवान पंचायत में जागरुकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में शाखा प्रबंधक मोहिंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


उन्होंने शिविर में मौजूद ग्रामीणों को सरकार की ओर से बैंक के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। डिजिटल बैंकिंग के लाभ बताए और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के बारे जागरूक किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सरेश्वर सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य अनूप राम, अशोक सेखरी, संत राम, सुधीर कुमार, लता देवी, सीता देवी और शारदा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें