ठियोग शाखा के राज्य सहकारी बैंक नाबार्ड के सौजन्य से बलदेयां पंचायत में शिविर का आयोजन करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग शाखा के राज्य सहकारी बैंक ने नाबार्ड के सौजन्य से बलदेयां पंचायत में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें समन्वयक सुभाष चंद्र और मशोबरा पंचायत के सहायक प्रबंधक भाग सिंह ठाकुर ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से रूबरू करवाया।
इसमें ग्रामीणों को एटीएम और ऑनलाइन माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने शिविर में ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही बैंक सेवाओं का लाभ उठाने के बारे में भी बताया। इस दौरान बैंक की कई अन्य योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।
चयोग पंचायत के शमलोह गांव में भी शिविर में राज्य सहकारी बैंक के वित्तीय सलाहकार सुभाष चंद ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने लोगों को डिजिटल प्रणाली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर पंचायत प्रधान गीता और पूर्व बीडीसी निरम सिंह कंवर के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे।