फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बद्दी पुलिस ने तीन आदतन नशा तस्करों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पीआईटी ने एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आदतन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तीन माह के लिए जेल भेजा है। पुलिस ने नालागढ़ के भोगपुर निवासी मनोज कुमार, बद्दी के थाना निवासी जसविंदर सिंह उर्फ मोनू व नालागढ़ की अमरजीत कौर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ मोनू के विरुद्ध बद्दी पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं, जिनमें उससे हेरोइन एवं नशीली गोलियां बरामद की गई थीं। बावजूद इसके आरोपी लगातार नशा तस्करी में संलिप्त पाया गया। इसी प्रकार आरोपी मनोज कुमार के विरुद्ध थाना नालागढ़ में कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दो मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत हैं। आरोपी के कब्जे से पूर्व मामलों में कुल 15.617 ग्राम हेरोइन बरामद की जा चुकी है। आरोपी लगातार युवाओं को नशे की सप्लाई करने में सक्रिय पाया गया तथा स्वयं भी नशा सेवन करने की बात स्वीकार कर चुका है। महिला आरोपी अमरजीत कौर के विरुद्ध थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं, जिनमें हेरोइन, चरस एवं अफीम बरामद हुई थी।
विज्ञापन

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों की गतिविधियों, आपराधिक इतिहास और लगातार नशा तस्करी में संलिप्तता को देखते हुए इनके विरुद्ध पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। तीनों को जेल भेज दिया गया है, ताकि भविष्य में इन्हें अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें