फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनी स्कूल में मेधावियों को नवाजा

विज्ञापन
ठियोग के बनी स्कूल में मेधावियों को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के हाई स्कूल बनी में प्रथम वार्षिक अनुभव मेमोरियल पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर स्कूल के पांचवीं, आठवीं और दसवीं कक्षा में अव्वल आने वाले नौ विद्यार्थियों को करीब एक लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदूषण बोर्ड के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. हरीश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में देवेंद्र कालिया भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत पुत्र अनुभव की स्मृति में इस पुरस्कार की शुरुआत की है। देहरादून में केमिकल इंजीनियरिंग के छात्र अनुभव की 15 मई, 2012 में ऋषिकेश में एक जल दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
कार्यक्रम में दसवीं कक्षा के प्रियांशु, स्मृति और अश्वंत, आठवीं कक्षा के आर्यन, अनामिका, सुहानी और पांचवीं कक्षा के इशिता, राधिका और अरुण शामिल हैं। दसवीं के मेधावियों को क्रमश: 25,000 से 5,000 रुपये तक का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें