राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में चुने गए मिस्टर व मिस फ्रेशर को सम्मानित करते हुए
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में नए विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स डे पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फ्रेशर स्पर्धा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी।
मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर के खिताब के लिए आयोजित स्पर्धा में प्रथम वर्ष के 28 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीन चरणों में आयोजित स्पर्धा में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पर्धा के निर्णायक मंडल में प्रो. ललिता रावत, प्रो. पूनम मेहता, प्रो. राजेन्द्र कपूर और प्रो. प्रवीन शर्मा शामिल रहे। तीन चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर स्नेहल को मिस फ्रेशर और निशांत ने मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया।
आयुष और प्रियंका को फर्स्ट रनरअप चुना गया। प्रदीप और कशिश द्वितीय रनरअप रहे। ऋजुल को मिस ब्यूटीफुल, स्माइल और तमन्ना को मिस फैशन क्वीन का खिताब दिया गया। समीर राजा को मिस्टर परफेक्ट का खिताब दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। समारोह में मंच संचालन का कार्य योगेश्वरी, राघव, मुस्कान और महक शर्मा ने किया।