फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लोगों ने सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली के मुद्दे उठाए

विज्ञापन
कूट पंचायत में ग्रामीणों ने उठाई स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल संबंधी शिकायतें। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। उपमंडल की दुर्गम पंचायत कूट के ग्रामीणों ने प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और बिजली के मुद्दों को अधिकारियों के समक्ष रखा। लोगों ने पंचायत में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, क्याव से लेकर कूट तक की कच्ची सड़क से पेश आ रही समस्या, अधर में लटका पेयजल योजना का निर्माण और परिवहन निगम की बस सेवाओं का मुद्दा भी रखा। वहीं क्षेत्र में आए दिन लगने वाले बिजली के अघोषित कटों की समस्या को भी ग्रामीणों ने उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार रामपुर जयचंद ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को चरणबद्ध तरीके से लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए ग्रामीणों ने भाग लिया। इसमें से कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। कार्यक्रम में सबसे अधिक राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग से संबंधित शिकायतें लोगों ने रखीं।
कूट पंचायत प्रधान रतन डोगरा ने बताया कि पंचायत क्षेत्र के लोग कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उम्मीद है कि प्रशासन इनके समाधान के लिए उचित कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें