फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तकनीक से जुड़े कॅरिअर पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में आयोजित कार्यशाला में मौजूद मुख्यातिथि और छात्र छात्राएं। स्रोत :
विज्ञापन
जेएनवी में जागरूकता कार्यक्रम और एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) ठियोग में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम और एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में छेड़छाड़, स्कूल में धमकाने, नशा, मानसिक स्वास्थ्य जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें विज्ञान, वेलनेस और तकनीक से जुड़े कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 250 से अधिक विद्यार्थी, 20 शिक्षक और 10 आमंत्रित विशेषज्ञ शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो. अनीता और शोधार्थी, प्रसिद्ध शैक्षिक विशेषज्ञ एवं मेंटर डॉ. बीएस चौहान भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोशन लाल ने एचपीयू के साथ हुए सार्थक सहयोग की सराहना की। कार्यशाला संयोजक शबनम और महिंद्र ने सफल आयोजन के लिए आभार जताया।
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक किया पेश
कार्यक्रम की शुरुआत एचपीयू के शोधार्थियों की प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक से हुई। इसकी भूमिका गौरी ने प्रस्तुत की। कशिश, सान्या, वंशिका, मंजुल, महक, कनन, साक्षी और राहुल ने अपने अभिनय से छेड़छाड़, धमकाने और नशा सेवन से होने वाले भावनात्मक और सामाजिक दुष्परिणामों को जीवंत रूप में दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें