फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
झाकड़ी परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू, वॉकथॉन से दिया जागरूकता का संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के 1,500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू हो गया है। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार यह सप्ताह 1 नवंबर तक मनाया जाएगा। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर सप्ताह का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखी गई है। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कर्मचारियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति अपनाने और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत प्रशासनिक भवन से मेमोरियल तक वॉकथॉन की गई। सप्ताह के दौरान परियोजना में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें