फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स से बचाव के लिए समय रहते जांच और उपचार जरूरी : डॉ. अंकुश

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई कुमारसैन में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुमारसैन में विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एचआईवी एड्स के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना, रोकथाम को बढ़ावा देना और समाज में भेदभाव रहित वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों और स्टाफ को एड्स से संबंधित जानकारी दी। कहा कि एचआईवी की समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और उपचार सेवाओं की उपलब्धता इस बीमारी से लड़ने के सबसे प्रभावी उपाय हैं। उन्होंने बताया कि आज एड्स अब एक नियंत्रण योग्य बीमारी है। यदि व्यक्ति समय रहते जांच और उपचार कराए तो वह स्वस्थ जीवन जी सकता है। आईटीआई के विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, जागरूकता भाषण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी ने संकल्प लिया कि वे समाज में एड्स से जुड़े भ्रम और भेदभाव को समाप्त करने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी कुमारसैन डॉ. अंकुश ठाकुर ने कहा कि समाज के हर वर्ग, पंचायतों, महिला मंडलों और युवक मंडलों को भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें