फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में बिजली बचत और स्मार्ट मीटर को लेकर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड की ओर से विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम के तहत फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू में त्रैमासिक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें कॉलेज के अध्यापकों, विद्यार्थियों और उपभोक्ताओं ने भाग लिया। बोर्ड के सलाहकार अनुराग पराशर ने विद्युत बचत, स्मार्ट मीटर और विद्युत सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिजली की बचत उपभोक्ताओं के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी है और घरों में बिजली से जुड़े कार्य हमेशा कुशल अभियंता से ही करवाने चाहिए। उन्होंने आईएसआई और बीईई प्रमाणित उपकरणों के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे विद्युत दुर्घटनाओं से बचाव संभव है। उप मुख्य अभियंता ई. अतुल भाटिया ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि यह केवल बिजली खपत मापने का उपकरण है, इससे न तो टैरिफ दरों में बदलाव होता है और न ही बिलिंग नीतियों में। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से वास्तविक खपत के आधार पर सटीक बिलिंग संभव है, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक औसत बिल से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था उपभोक्ताओं को बेहतर ऑनलाइन सेवाएं और पारदर्शिता प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1800-180-8060 या 1912 पर संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर अधिशासी अभियंता ई. जीडी शर्मा, सहायक अभियंता शमशेर सिंह, विक्रांत और पीआर टेगटा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें