फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन की आयु सीमा 80 से 70 वर्ष करे सरकार : एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन की आयु सीमा 80 से 70 वर्ष करे सरकार
विज्ञापन

एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उठे मुद्दे
श्राईकोटी-दारनघाटी को पर्यटन स्थल बनाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर और कुल्लू जोन की बैठक में पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा 80 वर्ष से 70 वर्ष करने की मांग उठाई गई। बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने बैठक की अध्यक्षता हुई। बैठक में पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर अध्यक्ष बेश्टू ने कहा कि एडिशनल क्वांटम ऑफ पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा 80 वर्ष से 70 वर्ष की मांग जिसे अभी तक सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किया है, को पुन: सरकार से पूरी करने की मांग रखी गई। एसीपी, एमएसीपी स्कीम जो भारत सरकार द्वारा 12, 24 वर्ष और 10, 20, 30 वर्ष के बाद कर्मचारियों को सेवारत होते हुए दी जा रही है, इसका लाभांश पूर्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी बिना किसी शर्त के प्रदान किया जाए। पूर्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी लगातार 10, 20, 30 वर्ष में नियमित सेवाएं दी हैं। बैठक में दिल्ली में 20 अक्तूबर को आयोजित होने वाली एजीबीएम की बैठक में भाग लेने के लिए सदस्यों का चयन किया गया। इसमें एनडी बेश्टू, ठाकुर दास देष्टा, सुरेंद्र कुमार बेश्टू और चैन राम कौशल को अधिकृत किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में कई सदस्यों ने श्राईकोटी और दारनघाटी में पर्यटन स्थल बनाने के लिए प्रदेश सरकार से मांग उठाने और मशनू दारनघाटी एवं देवठी सड़क की टायरिंग करने के बारे में चर्चा की गई। अध्यक्ष बेश्टू ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आगामी बैठक में अपना आधार कार्ड, आई कार्ड और पेंशन पेमेंट ऑर्डर की छायाप्रति साथ लाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए सेवानिवृत्त कर्मियों का संगठन पत्र द्वारा स्वागत किया जाएगा, जिससे संगठन को और मजबूती मिल सके। उन्होंने नए कार्ड बनवाने के लिए संगठन के सभी कर्मियों से आग्रह किया है कि अगली मीटिंग में सभी कर्मचारी तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आई कार्ड, आधार कार्ड की फोटो प्रति या पीपीओ की छायाप्रति साथ लाएं, जिससे नया कार्ड समय पर बनाया जा सके। इस मौके पर टीडी देष्टा, एलआर ठाकुर, आरएल चौहान, नारायण, बीआर मेहता, डीआर विष्ट, रतन भारद्वाज, सीआर कौशल, संसार कायथ, मोहन नेगी, कमलेश कंटू और जगतराम सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें