रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले में आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्मार्टफोन बांटे गए। अब नई तकनीक के माध्यम से आशा कार्यकर्ता स्मार्टफोन से रिपोर्टिंग कर सकेंगी।
रिकांगपिओ में सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन बांटे। ये फोन हिमाचल सरकार की ओर से मुफ्त में सभी आशा कार्यकर्ताओं को दिए जा रहे हैं। डॉ. नेगी ने बताया कि किन्नौर में 106 आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन दिए गए हैं। इस अवसर पर एमओएच डॉ. एसएस नेगी, बीएमओ सांगला डॉ. वैंकट नेगी, शारदा नेगी, रमेश और विकास मौजूद रहे।