फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग उत्सव के लिए गीत और नृत्य में दिखाई कलाकारों ने प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे नगर परिषद और प्रशासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उत्सव को लेकर नगर परिषद और प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आयोजन को लेकर लगातार बैठकें की जा रही हैं और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस बार स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की तैयारी जोरों पर है। 15 और 16 अगस्त को आयोजित होने वाले उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पंचायत समिति भवन में चल रहे ऑडिशन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को कलाकारों ने गीत, नृत्य और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें कई प्रतिभाओं ने चयन समिति और अन्य लोगों का मन मोह लिया। ऑडिशन के लिए कुल 265 कलाकारों ने आवेदन किया था। इनमें से अभी तक करीब 114 प्रतिभागी ऑडिशन में शामिल हुए हैं। ऑडिशन के चयन पैनल में संगीत विशेषज्ञ महेंद्र राठौर, डीएलओ सरोजनी नरवाल, रवि शांडिल, स्थानीय कलाकार श्याम हेटा, साक्षी बंश्टू और श्रुति किम्टा शामिल रहे। दो दिनों तक चली ऑडिशन प्रक्रिया में करीब 90 गीतकारों, 16 नृत्य प्रतिभागियों, तीन भाषण प्रतियोगिता प्रतिभागियों और 5 महिला मंडलों ने ऑडिशन दिया। चयन समिति अब इन प्रस्तुतियों के आधार पर उत्सव के मंच के लिए बेहतर प्रतिभाओं का चयन करेगी और अंतिम सूची वीरवार को सार्वजनिक की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए करीब 20 गीतकारों और पांच नृत्य प्रतिभागियों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन



रेन शेल्टर हुए तैयार
नेहरू मैदान को उत्सव के लिए तैयार किया जा रहा है, जबकि प्रेमघाट चौक पर तैयार की जा रही आकर्षक कलाकृतियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस चौक पर धूप और बारिश से बचाने के लिए रेन शेल्टर बना दिए गए हैं। 15 अगस्त से शुरू होने वाले ठियोग उत्सव को लेकर अब महज दो दिन का समय बचा है। उत्सव के दूसरे दिन 16 अगस्त को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कौन होंगे, इसकी अंतिम सूची अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें