फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सौड़ी पंचायत में तीन बार बदला एआरओ, लोगों ने गड़बड़ी होने का जताया अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। दून की सौड़ी पंचायत में तीन बार एआरओ को बदल दिया गया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यहां पर पूर्व में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष रहे एक व्यक्ति की पत्नी चुनाव मैदान में है। लगातार एआरओ बदलने से लोगों को गड़बड़ी होने का अंदेशा लग रहा है। सौड़ी पंचायत इस वर्ष अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। इस पंचायत में कांग्रेस के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष की साख दाव पर है। यहां पर मुकाबला कांटे का होने वाला है। जिसे देखते हुए तीन बार एआरओ को बदला जा रहा है। सौढ़ी पंचायत के लालचंद, लखविंद्र, रीता देवी, सुरेंद्र ठाकुर, हीरा पाल, प्रीतम सिंह, दलीप सिंह ने बताया कि तीन बार एआरओ बदलने के पीछे बड़ी साजिश होने की अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने आशंका जताई कि एक पंचायत में तीन एआरओ बदलने के पीछे क्या कारण हो सकता है। कहा कि एक एआरओ ने 7 अप्रैल को नामांकन भी दर्ज किए थे, लेकिन ऐसा क्या कारण रहा है जो स्थानीय प्रशासन को बदलना पड़ा।
विज्ञापन

कोट
हमारे पास स्टाफ का अभाव है। यहां पर तैनात एआरओ को कार्यालय में लगाया गया है। किसी भी दबाव में ऐसा नहीं किया गया, लेकिन चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शिता से करने के चलते ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुलदीप, बीडीओ, पट्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें