फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों ने दबाया बागवानों का लाखों रुपये का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा। चौपाल के बागवानों के लाखों रुपये आढ़तियों के पास फंस गए हैं। बागवानों का आरोप है कि साल 2018 और 19 में परवाणू फल और सब्जी मंडी के दो आढ़तियों को सेब बेचा है। अब आढ़ती सेब की पेमेंट करने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्हें धमका भी रहे हैं।
विज्ञापन

बागना गांव के बागवान मंजेश और ओम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने अन्य चार बागवानों देईराम बागना, सूरत राम सोयल, बेलीराम शुरटा और जगत राम वर्मा के साथ 2018 में परवाणू में सेब बेचा। करीब 17 लाख का भुगतान अटका है। आढ़ती भुगतान करने से साफ मुकर गए हैं। मंजेश रामचाइक ने बताया कि साल 2019 में भी उन्होंने ओम प्रकाश बागना, देईराम बागना, मस्तराम बागना, दुर्गा सिंह बागना, भागमल बागना, दिनेश ढलेऊना, लायक राम ठेकरा, रामलाल ठेकरा, दौलत राम दासटा सेरटी, शर्मा देइया, बेलीराम धनोट, रामलाल बरसांटा लालपानी, सुरेंद्र नोहरू, केवल राम नोहरू बागना, प्रेम शलन और रघुबीर बधान ने भी परवाणू में सेब बेचा। इसका भुगतान करीब 35 लाख बनता है। आढ़ती इस भुगतान को करने से भी मना कर रहा है।
बागवानों का आरोप है कि दोनों मामलों की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत क्रमांक 96346, 9 नवंबर 2019 और शिकायत क्रमांक 118235, 16 दिसंबर 2019 को दर्ज करवा चुके हैं। उन्हें इस संबंध में हेल्पलाइन से फोन आया और बताया कि शिकायत उच्च अधिकारियों को प्रेषित की गई है। उसके बाद बिना समाधान ही उनकी शिकायत को बंद कर दिया गया है। बागवानों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि आढ़तियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सेब बकाया दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें