फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता शुभम का 53 दिन बाद नहीं लगा सुराग युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लापता युवक शुभम का सुराग न मिलने पर रोहडू में प्रशासन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू। कटलाह पंचायत के लापता युवक शुभम का सुराग नहीं मिलने से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रोहड़ू में प्रदर्शन और चक्का जाम किया। कांग्रेस भी प्रदर्शन में शामिल रही। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान शिकड़ी पुल पर कुछ देर के लिए सड़क पर बैठकर हल्ला बोला। मामला बढ़ता देख एसडीएम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से उठे और यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुनीश ठाकुर ने आरोप लगाया कि शुभम का लापता होने के 53 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। लापता युवक के परिजन सरकार के बडे़ स्तर के अधिकारियों से भी मिल चुके हैं। पुलिस अब तक शुभम को तलाश करने में नाकाम रही है। सरकार मामले की जांच सीबीआई को सौंपे। युवक के परिजन परेशान हैं। युवा कांग्रेस की ओर से कई बार सरकार को ज्ञापन सौंपे गए, पर कोई गौर नहीं किया जा रहा। सीबीआई जांच को लेकर धरने पर बैठे लोगों ने सरकार से मांग की है यदि ऐसा नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश युवा कांग्रेस के विजय चौहान, युवा कांग्रेस रोहडू के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर कटलाह शील पंचायत के ग्रामीण मौजूद रहे।
---
यह है मामला
कटलाह पंचायत का युवक शुभम दोस्तों के साथ ठियोग के बलसन में जीप रैली में गया था। रैली से शुभम वापस नहीं आया तो परिजनों के पता करने पर उसके साथियों ने बताया कि रात के समय वे रास्ते से कहीं गायब हो गया। जबकि उसका मोबाइल और कैमरा एक जीप में पड़ा था। उसके बाद अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें