फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन
फागु के नजदीक सेब से लदी गाडियां - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। सेब सीजन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। ऊपरी शिमला में सेब सीजन का आगाज हो चुका है। बड़ी मंडियों से सेब से लदे ट्रकों को बाहरी राज्यों के लिए भेजा जा रहा है। कुछ बागवान अपने सेब को लेकर स्वयं ढली मंडी पहुंच रहे हैं। सीजन के दौरान एनएच-5 और शिमला शहर में जाम न लगे। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला प्रशासन ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए जगह -जगह पुलिस जवानों को तैनात किया है। ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो सके।
विज्ञापन

छराबड़ा में हर साल की तरह पुलिस गुमटी लगाकर जांच के बाद वाहनों को आगे भेजा जा रहा है। हालांकि, इस दौरान वीरवार को जाम लग गया। रोजाना 700 से अधिक पिकअप वाहन ढली मंडी आ रहे हैं। क्षेत्र के बागवानों काका नेगी, मदन शर्मा, प्रीकल शर्मा, भूप राम, जिया लाल शर्मा ने बताया कि पुलिस की जांच के दौरान उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आधा घंटे के अंतराल में गाड़ियों को छोड़ा जाए। ताकि बागवानों आगे की मंडियों में पहुंचने में दिक्कत न हो सके।
---
उधर, डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि सेब सीजन में किसी भी तरह की ठगी न हो। इसके लिए फागू में सेब नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसमें ट्रकों के पूरे कागजातों की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें