फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन में पराला मंडी में होगी एसडीएम की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते इस साल का सेब सीजन सरकार के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। एक ओर जहां ऊपरी शिमला में पिछले साल के मुकाबले सेब की फसल में भी 30 प्रतिशत की कमी है। इसके बावजूद सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

मंडी से करीब 25 हजार सेब की पेटियां बाहरी राज्यों के लिए रवाना भी कर दी गई हैं, लेकिन पिछले दिनों से मंडी में कई तरह की परेशानियों से जनता को दो-चार होना पड़ रहा है। यहां शुरुआती दिनों में सेनिटाइजेशन से लेकर लोग मास्क लगाने जैसे सभी नियमों को दरकिनार कर रहे हैं। दो दिन पहले एक कारोबारी भी बिना क्वारंटीन मंडी में पहुंचा गया था, जिसके खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। पराला मंडी के प्रधान अनूप चौहान ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पर सरकार को पैनी नजर रखनी चाहिए। इसके अलावा मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर अतिरिक्त फोर्स का प्रावधान करना चाहिए।
एसडीएम केके शर्मा ने बताया कि इस बार मंडी में प्रशासन की ओर से भी नजर रखने के लिए कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा मंडी में अतिरिक्त फोर्स का इंतजाम किया जाएगा। नियमों की पालना न करने वालों पर पुलिस करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें