फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से बाधित मार्ग, नेसंग में फंसी सेब के 2 हजार पेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। बीते दिनों हुई बर्फबारी भले ही बेहतर सेब उत्पादन का पैगाम लेकर आई हो, लेकिन जनजातीय जिले की नेसंग पंचायत में अभी भी बागवानों का सेब बगीचे में ही फंसा है। आलम यह है कि बागवान बर्फ में दबी सेब की फसल को ढूंढ-ढूंढ कर पेटियों में भर रहे हैं। वहीं सेब की करीब 2000 पेटियां अब मंडी कैसे पहुंचेगी, इसको लेकर बागवान चिंतित हैं। करीब 11 किलोमीटर मार्ग पर बर्फबारी होने से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है और ग्रामीण भी वाहनों की आवाजाही से महरूम हैं। पंचायत के बागवानों और ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द बाधित मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते मंगलवार को किन्नौर जिले के पूह खंड की नेसंग पंचायत में भारी बर्फबारी होने के कारण पंचायत का संपर्क पूरी तरह से कट गया था। मार्ग पर अभी भी बर्फ की चादर बिछी है और वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है।
नेसंग पंचायत प्रधान एवं बागवान अशोक कुमार नेगी, जगत सिंह नेगी, अनीता नेगी, बीडीसी सदस्य चंद्रकांता नेगी, वार्ड सदस्य कृष्ण भक्ती नेगी, विमला नेगी, मदन सिंह नेगी सहित कई अन्य लोगों प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से बर्फबारी से बंद पड़े मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की मांग की है। नेसंग गांव के बागवान अशोक कुमार नेगी की 1500 और जगत सिंह नेगी की 500 पेटियां बर्फबारी के कारण फंस गई हैं।
विज्ञापन

उधर, एसी टू डीसी किन्नौर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसी समस्या है तो लोक निर्माण विभाग को जल्द से जल्द सड़क बहाल करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें