फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर में इस बार हुई सेब की 33,53,089 पेटियों की पैदावार

विज्ञापन
विज्ञापन
12,671 गाड़ियों से देशभर की 11 सेब मंडियों पहुंचा किन्नौरी सेब
विज्ञापन

15 नवंबर को बंद होगा चौरा स्थित सेब जांच बैरियल
पिछले दो साल की तुलना में कम हुई पैदावार
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में इस साल भी सेब की अच्छी पैदावार हुई। अब तक 33,53,089 सेब की पेटियां 12,671 गाड़ियों के माध्यम से देशभर की 11 मंडियों में पहुंचाई जा चुकी हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल सेब की पैदावार कम हुई है। पिछले साल रिकॉर्ड 45 लाख पेटियों का उत्पादन हुआ था।

जनजातीय जिला किन्नौर में उगने वाला सेब अपने स्वाद, मिठास और गुणवत्ता के लिए देश-प्रदेश में मशहूर है। किन्नौर के कल्पा खंड से अब तक 10,27,673 पेटियों का उत्पादन हुआ है। निचार खंड में 10,96,093 पेटियों का उत्पादन हुआ है। पूह खंड में 12,29,322 सेब पेटियों का उत्पादन हुआ है। बोरियों के माध्यम से भेजे जाने वाले सेब की बात करें तो जिले से अब तक 41, 838 हजार बोरी देश की विभिन्न मंडियों में भेजी जा चुकी है। उद्यान विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर से रतनपुर सेब मंडी में अभी तक 21,394 सेब की पेटियां 372 गाड़ियों के माध्यम से भेजी गई हैं। शिमला सेब मंडी में 38, 890 सेब की पेटियां 155 गाड़ियों के माध्यम से भेजी हैं। सोलन सेब मंडी में 338 गाड़ी के माध्यम से 90,891 सेब की पेटियां भेजी हैं। चंडीगढ़ और पिंजौर सेब की मंडी में 3,016 गाड़ी के माध्यम से 84, 375 सेब की पेटियां और दिल्ली सेब मंडी में 2,247 गाड़ियों के माध्यम से 1,026,797 सेब की पेटियां, मुंबई सेब मंडी में 892 गाड़ियों के माध्यम से 4,05,950 सेब की पेटियां, बिथल सेब मंडी में 4,309 गाड़ी के माध्यम से 4,87,688 सेब की पेटियां, सैंज और खेगसू मंडी में 788 गाड़ियों के माध्यम से 29,420 सेब की पेटियां, मतियाना सेब मंडी में 462 गाड़ियों के माध्यम से 10,09,749 सेब की पेटियां पहुंचाई गई हैं। परमाणु सेब मंडी में 391 गाड़ियों के माध्यम से 1,27,702 सेब की पेटियां पहुंचाई गई हैं। नारकंडा में 302 गाड़ियों के माध्यम से 39,898 सेब की पेटियां पहुंचाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
किन्नौर उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. भूपेंद्र नेगी ने बताया कि निचार ब्लॉक और कल्पा ब्लॉक से सेब की सप्लाई खत्म हो गई है। पूह ब्लॉक से सेब की सप्लाई अब कम हो रही है। 15 नवंबर को चौरा बैरियल को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें