फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिचम क्रिकेट टूर्नामेंट का अनुराधा ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 26 टीमें ले रहीं भाग, हुरलिंग इलेवन और चिचम में हुआ पहला मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल सपीति)। विधायक अनुराधा राणा ने बुधवार को चिचम के लादारचा मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस टूर्नामेंट में 26 टीमें भाग ले रही हैं। राणा ने फीता काटकर तथा बल्ले से तीन गेंदें खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
उद्घाटन मुकाबला हुरलिंग इलेवन और चिचम की टीम के बीच खेला गया। इस अवसर पर अनुराधा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिकांश प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्रों से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे टूर्नामेंटों के आयोजन को युवाओं के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों का सहयोग मिला तो इस ऐतिहासिक मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान के रूप में विकसित करने का मामला प्रदेश और केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। इसके बाद विधायक अनुराधा राणा ने लांगजा, हिक्किम, कौमिक, क्वांग और क्यूलिंग गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस अवसर पर एडीसी शिखा, उपजिलाधिकारी दीक्षित राणा, खंड विकास अधिकारी अंशुल तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे छेरिंग सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें