हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के वार्षिक समारोह मे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते छात्र-छात्राएं। संवाद
हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन
. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दीं प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में पीयूष और वंशिका को स्टूडेंट ऑफ द ईयर के खिताब से सम्मानित किया गया। एम्स में चयनित यष्णा ठाकुर, जेईई में चयनित वरुण ठाकुर, नीट में चयनित अनुष्का ठाकुर और आयुषी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हेड बॉय का खिताब भास्कर शर्मा और हेड गर्ल का खिताब दिया वर्मा को प्रदान किया गया।विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। कार्यक्रम में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर भीमा नंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान की गाथा को साझा करते हुए हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और देशभक्ति के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि आनी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र पॉल मौजूद रहे। हिमालयन शिक्षा समिति के अध्यक्ष रफ्तार सिंह ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान काव्या गुप्ता, सुजल, आरव, अंशुल गोस्वामी, हिमेश, कुलदीप, मन्नत, रजत, तनीषा, यतिन, दिव्या, नितिन, भाव्या, क्षितिज, दिनेश, नेहाल, वैभव, तनवी, प्रांजल, हर्ष, लक्ष्य, चाहत, नवसृष्टि, केतन को सम्मानित किया गया। इनके अलावा आयुष, उत्कर्ष, खुशबू, सावन, अंतरिक्ष, रिधिमा, दिव्यांश, उर्वशी, प्रियांशी, नैतिक, सिद्धार्थ, मयंक सहित कई अन्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विजय कुमार, अशोक शर्मा, डॉ. अभिनय चौहान, डॉ. अविनाश चौहान, डॉ. ऋषिका, रितिका ठाकुर, अमन जीत, जितेंद्र, लाल सिंह, कृष्ण ठाकुर, पोविंद्र चौहान, शांति स्वरूप, होमेश्वरी जोशी, उगम ठाकुर, अमित ठाकुर और यशवंत ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के वार्षिक समारोह मे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते छात्र-छात्राएं। संवाद